आज के वक़्त में business को बढ़ाने और सफलतापूर्वक चलाने के लिए कई तरह की Digital marketing strategies का उपयोग किया जाता है| 

हो सकता है आप SEO, E-mail marketing, Banner ads या फिर Catalogs आदि के माध्यम से marketing करते हो मगर एक सफ़ल marketing strategy वही होती जिसका Return rate अच्छा हो|

Return Rate आसान शब्दों में समझे तो अगर आप किसी strategy में $1 लगाएं तो उसमें से हमें कितने तक का return आ सकता है| इस Blog में हम Marketing strategies के साथ में उनके वैश्विक स्तर पर  कितने गुना तक का returns आ सकता है इसके बारे में ही जानेंगे|

इस blog में जो data मैं आपको बताने वाला हूँ वो पूरी तरह से authentic हैं| यह data united states की  direct marketing association ने प्रदान किया है|  तो चलिए एक-एक करके Strategies को जाने| 

Banner-Ads और उसका Return Rate 

Banner Ads आप किसी भी website के sides या header में देख सकते हैं हालांकि इस strategy का Return rate $2 हैं|  

अगर आप Banner Ads से marketing करते हैं तो आपका return सीधे -सीधे दुगना हो सकता है|

Banner ads ज़ादातर बड़ी company द्वारा use की जाती हैं अपने ब्रांड को हर तरह से promote करने के लिए|  

मगर क्या यह Strategy सबसे बेस्ट है? शायद !! वैसे आगे और भी अच्छे रिटर्न्स वाले options हैं जो शायद आपको ज़्यादा पसंद आए |

Catalog marketing और उसका Return Rate 

Catalog Marketing आपको आसानी से Facebook App में देखने को मिल जाएगी| यह आपके products या services को target audience के सामने  पहुँचाता हैं जिन्हें यूजर Scroll करके आपके services और  products को देखकर ऑर्डर कर सकते हैं| 

Catalog marketing का Return rate $7 है| अगर $1 आप Catalog  marketing पर खर्च करते है तो आप $7 का returns ला सकते हैं| 

यह marketing  strategy ज़्यादातर E-commerce websites अपने products  को अच्छे से दिखाने के लिए उपयोग करती हैं|

Mobile Marketing और उसका Return Rate 

इस Strategy में advertiser सिर्फ mobile यूजर को अपने ads  को दिखाता है| आपके Mobile में social media apps जैसे की Facebook, Instagram, Youtube आदि  के ज़रिए हम हमारे products और services को mobile यूजर तक पहुंचाते है| 

इस strategy का Return rate $10 प्रति $1 के spend करने पर आता है|

Mobile  marketing आजकल बहुत ज़्यादा use की जाने वाली strategy हैं| इसकी वजह इस माध्यम से समझी जा सकती है कि India में एक 2021 के सर्वे के अनुसार 62.5% Indians के पास इस वक़्त Smart phone है अब इससे आप अंदाज़ा लगा ही सकते है कि क्यों इस वक़्त Mobile Marketing इतनी ज़्यादा use होती हैं|

Keyword Ads और उसका Return Rate 

जैसा कि आपको heading पढ़कर ही समझ आ गया होगा की इस Strategy में keywords का उपयोग किया जाता हैं|

जब भी आप Google पर कुछ सर्च करते हैं तो उससे related चीज़ो के ads आपके सामने आ जाते हैं|

इस strategy में advertiser अपने products और services से related keyword अपने advertisement में  सेट कर देता हैं | जब कोई user उस word  को सर्च करता हैं तो उसे वो ads दिखते है| 

Keyword ads का Return rate $17 प्रति 1$ खर्च करने पर आता हैं | इन ads को search ads और PPC  ads भी कहा जाता है|

Internet Ads और उसके Return Rate

Internet ads में काफी कुछ आ जाता हैं क्यूँकि internet अपने आप में बहुत बड़ा platform हैं| इसकी कई चीज़ो को हमने पहले ही Categorized कर लिया है blog में | जैसे कि social media platform Facebook, Instagram आदि मे ads|   

मगर internet के अंदर और भी कई तरह से ads किये जाते है जैसे कि Linkedin ads, integrated Youtube videos ads आदि| इसका return rate भी $20 प्रति $1 खर्च करने पर आता है| जो कि एक अच्छी strategy है ब्रांड  को promote  करने के लिए|

SEO और उसका return rate 

Search Engine Optimization [SEO] के बारे में शायद आप लोगों में से कई लोग को पता ही होगा|

तब भी आसान शब्दों में समझाया जाये तो SEO के माध्यम से हम हमारी Website को और उसके साथ ही website के Blogs को Rank करते हैं जिससे हमारी website search करने पर टॉप 10 या 1 तक भी आ सकती है| 

SEO में blogger अपने Articles में सबसे ज़्यादा search होने वाले keywords को add  करता हैं जिससे उसकीं website पर organic trafficआता है| 

SEO एक देर से return देने वाली strategy हैं मगर  ये आपको $22 तक का return देती हैं| SEO से आपकी website की qualiy और business की विश्वसनीयत्ता कई गुना बढ़ जाती हैं|

Email Marketing और उसका Return Rate

Email Marketing आज भी सबसे under-rated marketing strategy है|

आपको शायद विश्वास भी नहीं होगा कि email के ज़रिए भी इतना Return आ सकता हैं ख़ासकर जितना मैं आपको बताने वाला हूँ|

Email Marketing से आप $44 तक का return ले सकते है| आपने सही पढ़ा है!! हर 1$ अगर आप email marketing पर  खर्च करें तो उससे आप 44$ तक का return कमा सकते हैं|

हालांकि data के अनुसार यह return rate $38-44 के बीच रहता है business के प्रकार की वजह से|  

आपने कभी सोचा भी था जिन E-mails को आप शायद अपने inbox में खोलते भी नहीं वो इतना return दे सकते हैं?

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x